सुकून से वीकेंड बिताने के लिए बेहतरीन है ये 10 छोटे शहर

Photo of सुकून से वीकेंड बिताने के लिए बेहतरीन है ये 10 छोटे शहर 1/1 by आज़ाद परिंदा सिद्धार्थ
सच कहूँ तो कभी-कभी मुझे खुशी होती है कि मैं दिल्ली में रहती हूँ | यहाँ की अंतहीन भीड़ या दिन में भी अंधेरा कर देने वाले प्रदूषण के कारण नहीं बल्कि इसलिए क्योंकि सप्ताह के अंत में दिल्ली के आस-पास घूमने की बहुत सारी जगहें हैं | और मेरी इसी खुशकिस्मती से अगर किसी सप्ताह के अंत में मुझे छुट्टी मनाने पहाड़ों में जाने का मन करता है तो मैं  हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड निकल जाती हूँ | अगर कुछ दिन कला और संस्कृति से जुड़ने के मन होता है तो राजस्थान की ओर रुख़ कर लेती हूँ |
मज़ेदार बात तो यह है कि छुट्टियाँ मनाने के लिए सिर्फ़ यही राज्य नहीं है बल्कि आस पास पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्य भी हैं जहाँ जाना बेकार नहीं जाता | मैं इन सभी जगह जा चुकी हूँ इसलिए यह कह सकती हूँ कि इनमे से कुछ ऐसे कस्बे और शहर हैं जहाँ की हुई मस्ती आप ज़िंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगे |
जिन कस्बों और शहरों की मैं बात कर रही हूँ वहाँ आपको लोगों की भीड़भाड़ तो कम मिलेगी ही साथ ही प्रदूषण का स्तर भी न्यूनतम मिलेगा | साथ ही भारत की सभ्यता और संस्कृति को करीब से देखने का मौका भी हैं | क्या आप किसी आरामदायक जगह पर छुट्टियाँ मनाने का मन बना रहे हैं जहाँ आप सप्ताह के अंत में जाकर खुल के मस्ती भी कर सकें?
बेफ़िक्र रहें! हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे छोटे कस्बों की लिस्ट जहाँ आप सप्ताह के अंत में जा कर पूरा मज़ा लूट सकते हैं |

1. अलसीसर, राजस्थान

अलसीसर राजस्थान का असली रंग देखने के लिए बहुत बेहतरीन जगह है मगर फिर भी बहुत कम लोग यहाँ जा पाते हैं | दिल्ली से सिर्फ 5.30 घंटे की दूरी पर स्थित राजस्थान का यह छोटा सा गाँव सप्ताह के अंत में छुट्टियाँ मनाने की सबसे बढ़िया जगहों में से एक है | अलसीसर गाँव में राजस्थानी कला और संस्कृति के रंग में रंगने का दुर्लभ मौका मिलता है | ये छोटा सा विचित्र गाँव अपनी विशाल हवेलियों और सुंदर चित्रों के लिए पूरे भारत में जाना जाता है |
दिसंबर में तो ये जगह वैसे ही बहुत प्रचलित है क्योंकि यहाँ पर मैग्नेटिक फील्ड्स म्यूज़िक फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है | इस संगीत समारोह में दुनिया भर से मशहूर संगीतकार शिरकत करने आते हैं और आप यहाँ इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूज़िक और लाइव म्यूज़िक का मज़ा ले सकते हैं |
घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर - मार्च
दिलचस्प कार्यक्रम: संगीत समारोह, महल, स्थानीय सांस्कृतिक प्रदर्शन इत्यादि।

2. बीर, हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला से लगभग 70 कि.मी. की दूरी पर स्थित बीर पहाड़ों में छुपा एक छोटा सा शहर है जहाँ आप शांत और सौम्य समय का आनंद ले सकते हैं। यूँ तो अधिकतर लोग सप्ताह का अंत आते ही छुट्टी मनाने के लिए धर्मशाला या मैक्लोडगंज की ओर दौड़ पड़ते हैं पर बीर उन लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह है जो सैलानियों की भीड़-भाड़ से दूर किसी खुली जगह पर कुछ वक़्त बिताना चाहते हैं |
यहाँ तिब्बती संस्कृति की जड़ें बहुत गहराई से फैली हैं और आपके लिए यही सही मौका है तिब्बती संस्कृति में डूबने का | आप यहाँ के विभिन्न मठों में तिब्बती धर्म की शिक्षा भी ले सकते हैं | साथ ही मन करे तो पास ही स्थित गुनेहर गाँव में बहती नदी की छोटी सी धारा देखने जा सकते हैं | और कुछ नहीं तो साइकल उठायें और निकल पड़ें इस छोटे से गाँव की यात्रा करने | अगर आप रोमांचक गतिविधियों में दिलचस्पी रखते हैं तो जानते होंगे कि बीर में पैराग्लाइडिंग का खेल काफ़ी मशहूर है | अगर आप ये नहीं भी जानते थे तो अब यहाँ कैंपिंग और पैराग्लाइडिंग का मज़ा ले सकते हैं |
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से जून 
दिलचस्प कार्यक्रम: पैराग्लाइडिंग, मठ भ्रमण, झरने के दर्शन, ट्रेकिंग, पैदल यात्राएँ, कैम्पिंग

3. मथुरा, उत्तर प्रदेश

उन धार्मिक लोगों के लिए मथुरा एक अच्छी जगह हो सकती है जो आध्यात्मिकता में रूचि रखते हैं, क्योंकि मथुरा आकर आप भगवान कृष्ण के जन्मस्थल के बारे में और अधिक गहराई से जान सकते हैं। होली के समय में इस जगह का रूप काफ़ी रंगीन हो जाता है | हालांकि आपको यहाँ जेबकतरों से थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा जो मथुरा की सड़कों पर चारों ओर घूमते ही रहते हैं।
यमुना घाट पर बैठकर शांत बहती यमुना नदी के किनारे यहाँ की पावन ऊर्जा का आनंद तो ले ही सकते हैं साथ ही शाम के समय सूर्यास्त के अद्भुत नज़ारे का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं | अगर आप चाहें तो आधे दिन के लिए पास ही स्थित वृंदावन जा सकते हैं | वृंदावन में आपको बहुत सारे सुंदर मंदिर देखने को मिलेंगे जो भगवान श्री कृष्ण को समर्पित हैं |
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च
दिलचस्प कार्यक्रम: मंदिर, बोटिंग, फोटोग्राफी, ध्यान

4. तीर्थन घाटी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में एक और ऐसा छोटा सा कस्बा है जो अन्य गाँवों से काफ़ी हटकर है | इस जगह का नाम है तीर्थन घाटी | शायद आप जानते होंगे कि हिमाचल की ज़्यादातर जगहों का शहरीकरण और व्यावसायिक रूप से विकास होने से वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता खो सी गयी है | मगर ऐसे ताबड़तोड़ शहरीकरण में भी अगर कोई जगह अब भी अपने नैसर्गिक सौंदर्य और शांति के लिए जानी जाती है तो वो है तीर्थन घाटी और यही खूबी इसे सप्ताह के अंत में छुट्टी मनाने की सही जगह बनाती है |
तीर्थन नदी की जलधारा के पास बैठ कर कुछ देर आराम करने से आपकी पूरे हफ्ते की थकान उतर जाएगी | नदी का पानी इतना साफ है कि बैठे- बैठे आपको ऐसी कई प्रकार की अनोखी मछलियाँ देखने को मिलेंगी जो शायद और कहीं नहीं मिले | विश्वास कीजिए, तीर्थन घाटी कोई छोटी मोटी जगह नहीं बल्कि हिमाचल की गोद में छुपा अमूल्य रत्न है |
घूमने का सबसे अच्छा समय:  साल में कभी भी
दिलचस्प कार्यक्रम: ट्रेकिंग, मछली पकड़ना, झरनों के पास बैठना, खेती का अनुभव लेना

5. अलवर, राजस्थान

यह राजस्थान का एक और छोटा-सा गाँव है जो दिल्ली के नज़दीक होने के कारण सप्ताह के अंत में घूमने के लिए अच्छी जगह है | दिल्ली से मात्र 3-4 घंटे की दूरी पर स्थित अलवर में आपको करने लायक गतिविधियों की भरमार मिलेगी | सप्ताह के अंत में यहाँ पहुँच कर आप यहाँ का मशहूर अलवर का किला देखने जा सकते हैं | अलवर का किला अपनी नायाब वास्तुकला के लिए काफ़ी जाना जाता है| किले में बने प्रसिद्ध संग्रहालय में कुछ दुर्लभ हस्तलिपियाँ भी देखी जा सकती हैं |
Photo of अलवर, Rajasthan, India by आज़ाद परिंदा सिद्धार्थ
अलवर में घूमने लायक सबसे बढ़िया जगहों में शुमार सिलीसेट झील है जहाँ आप सुबह पहुँच कर उगते सूरज की खूबसूरती निहार सकते हैं और शाम के समय ढलते सूरज की लालिमा को अलविदा कह सकते हैं | चाहें तो झील में नाव की सवारी का आनंद भी लिया जा सकता है | अलवर में रुकने के लिए कई रिसोर्ट और पैलेस हैं जहाँ रात गुज़ारना आपकी छुट्टियों को आरामदेह तो बनाएगा ही साथ ही ये एक रोमांचक अनुभव भी रहेगा |
घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से फरवरी
दिलचस्प कार्यक्रम: सिलीसेट झील में बोटिंग, किलों और महलों की सैर 

6. भीमताल, उत्तराखंड

नैनीताल में स्थित भीमताल कस्बा अपनी ही बड़ी बहन नैनीताल का छोटा और शांत रूप है | सप्ताह के अंत में अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टियाँ मनाने जाना हो तो उत्तराखंड में भीमताल से बेहतर शायद ही कोई जगह हो | नैनीताल से मात्र 22 कि.मी. की दूरी पर स्थित भीमताल की नैसर्गिक सुंदरता और शांति आप को इस जगह का दीवाना बना देगी | और अगर इसके साथ कुछ और भी देखना चाहते हैं तो पास ही नैनीताल तो है ही|
Photo of भीमताल, Uttarakhand, India by आज़ाद परिंदा सिद्धार्थ
भीमताल में आप नाव चलाने का मस्ती भारा अनुभव ले सकते हो या फिर कुछ चहलकदमी का मन है तो झील के किनारे चारों ओर टहलते हुए यहाँ की हरियाली और कुदरत की खूबसूरती का लुत्फ़ उठा सकते हो | अगर सिर्फ़ आराम करने का मन है तो चैन से अपने होटल या होमस्टे के कमरे में वादियों के बीच आराम फरमाइए |
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर - मार्च
दिलचस्प कार्यक्रम: भीमताल में नौकायन, पुराने मंदिरों की सैर, पैदल चहलकदमी, ट्रेकिंग

7. उदयपुर, राजस्थान

सप्ताह के अंत में घूमने-फिरने और मौज मस्ती के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है उदयपुर जहाँ अगर आप दो दिन भी रुक जाएँ तो भी करने लायक गतिविधियों और देखने लायक जगहों की कोई कमी नहीं होगी | झीलों के शहर के नाम से लोकप्रिय उदयपुर में कई झीलें हैं जहाँ जा कर आप कुछ समय झीलों की खूबसूरती निहारने में व्यतीत कर सकते हैं | लेकिन यहाँ की सबसे सुंदर और अलौकिक झील का नाम है बादी झील जो शहर के केंद्र से करीब 10 से 15 कि.मी.  की दूरी पर स्थित है |
उदयपुर में घूमना है तो झीलों के मामले में आपके पास कई विकल्प हैं जैसे फतेहसागर झील, पिचोला झील इत्यादि | शाम को इन झीलों के किनारे चहलकदमी करते हुए आप ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं | अगर आप पुरातन शिल्पकारी में रूचि रखते हैं तो यहाँ कई ऐतिहासिक महल और स्मारक भी हैं | फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखने वालों के लिए शाम के समय उदयपुर की अम्ब्राई घाटी में जाना बेहतरीन रहेगा | शाम के समय इस घाटी से पूरे शहर का प्यारा और चमचमाता दृश्य देखते ही बनता हैं |
यात्रा का सबसे अच्छा समय: सितंबर से मार्च
दिलचस्प कार्यक्रम: झीलों में नौकायन, किले और महलों की सैर, झीलों के किनारे चहलकदमी

8. देवप्रयाग, उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य के टिहरी जिले में स्थित ये छोटी सी शांत जगह उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है जो सप्ताह के अंत में औली, ऋषिकेश और हरिद्वार जैसी  जगहों पर जा जाके ऊब चुके हैं।
उत्तराखंड का ये छोटा सा शहर अपने प्राचीन मंदिरों के लिए तो जाना ही जाता है, साथ ही यहाँ अलकनंदा और भागीरथी नदियों की धाराओं का संगम होते हुए भी देखा जा सकता है | तो अगर आप पहाड़ों के बीच सप्ताह के अंत में छुट्टियाँ मनाने की सोच रहे हैं और कोई अलग जगह जाना चाहते हैं तो देवप्रयाग आपके लिए बिल्कुल ठीक चुनाव होगा | यहाँ आप वादियों मे बैठकर पहाड़ों से निकलती धाराओं को निहारते हुए पावन गंगा के इतिहास और इसके उदगम स्थल के बारे में और जान सकते हैं |
घूमने का सबसे अच्छा समय: साल में कभी भी
दिलचस्प कार्यक्रम: रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइंबिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग, क्लिफ जंपिंग 

9. राजगुंध, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के हारे भरे पिटारे में छुपा एक बहुमूल्य रत्न है राजगुंध जो बिलिंग और बरोट घाटी के बीच में कहीं बसा हुआ है | ये शांत और सहज गाँव घाटियों में इस कदर चुप कर बसा है कि बहुत से मुसाफिरों को तो इसके बारे में भनक तक नहीं है | मगर हम बता दें कि ये सुंदर सी जगह धौलाधार पर्वत शृंखलाओं से घिरी है|
Photo of सुकून से वीकेंड बिताने के लिए बेहतरीन है ये 10 छोटे शहर by आज़ाद परिंदा सिद्धार्थ
इस गाँव तक पहुँचने के लिए अगर आप बिलिंग से शुरुआत करते हैं तो आपको 14 कि.मी. की चढ़ाई करनी होगी | वहीं अगर आप बरोट तक की बस लेते हैं तो चढ़ाई की दूरी घट कर सिर्फ 6-8 कि.मी. ही रह जाती है | राजगुंध पहुँच कर रात में सितारों भरे खुले आसमान के नीचे तंबू में रुकें और सुबह सूर्योदय का दिलकश नज़ारा देखें | अगर शाम के समय पहुँचते हैं तो सूर्यास्त के समय आसमान को रंग बदलते भी देख सकते हैं जिसकी यादें आप ताउम्र अपने मान में सहेज के रखेंगे |
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च
दिलचस्प कार्यकर्म: ट्रेकिंग, कैम्पिंग, नदी की धाराओं में मछलियाँ पकड़ना 

10. कसौली, हिमाचल प्रदेश

अंत में ये लिस्ट हमें ले आई है हिमाचल प्रदेश के एक और नायाब नगीने पर जिसका नाम है कसौली | इस कस्बे में जाने पर आज भी ब्रिटिश राज के बने घर और विश्रामग्रह दिख जाते हैं | यहाँ भव्य चर्च, बड़े-बड़े मंदिर और चारों ओर पहाड़ ही पहाड़ हैं | घूमने योग्य स्थलों में से एक मंकी टेम्पल भी है जहाँ शीर्ष पर खड़े हो कर आप बादलों को छू भी सकते हैं |
कसौली एक छोटा सा शांत कस्बा है जहाँ की आबो-हवा साफ और शुद्ध है | इस कस्बे में आप चलते चलते कई नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं और ठंडी हवा के साथ आपको एक नई ताज़गी का एहसास होगा | चाहें तो मशहूर गिलबर्ट ट्रेल पर चढ़ाई कर सकते हैं या शाम को सनसेट पॉइंट से सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं | इस कस्बे में प्रकृति के बीच बिताया हर पल आपके लिए जादुई अनुभव से कम नहीं होगा |
घूमने का सबसे अच्छा समय: पूरे साल
दिलचस्प कार्यक्रम: लंबी पैदल यात्रा, ट्रेकिंग, प्रकृति की सैर, मंदिर और चर्च के दर्शन 

सिर्फ 5000 के बजट में, इन 15 जगहों पर बिता सकते हैं शानदार वीकेंड

Photo of सिर्फ ₹5000 के बजट में, इन 15 जगहों पर बिता सकते हैं शानदार वीकेंड 1/1 by Bhawna Sati
हर गुज़रते दिन के साथ मेरी घूमने-फिरने की बकेट लिस्ट बढ़ती जा रही है। लेकिन अफसोस मेरा बैंक बैलेंस उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रहा। इसलिए मैं हमेशा बजट डेस्टिनेशन की खोज में रहती हुँ जहाँ मैं सुकून के कुछ दिन बिता सकूं और इस बात की टेंशन ना सताए कि घूमने के बाद मैं कंगाल ना हो जाउँ।
इसलिए कुछ रिसर्च और अपने अनुभव के बाद मैंने अपने कुछ पसंदीदा बजट में घूमी जा सकने वाली जगहों की लिस्ट बना ली है जहाँ आप आसानी से सिर्फ 5000रुपए में बढ़िया वीकेंड गुज़ार सकते हैं।

1. बिनसर

एक वाइल्डलाइफ सफारी पर जाएँ, कुछ बढ़िया खाने का स्वाद चखें और बस पहाड़ियों की गोद में आराम से समय बिताएँ- ये सब और बहुत भी कुछ के बीच उत्तराखंड के कुमाउँ की पहाड़ियों में बसे इस छोटे से गाँव में अपना वक्त बिताएँ।
निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (420 कि.मी.)
Photo of बिनसर, Uttarakhand, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: बिनसर जाने के लिए सबसे अच्छा और सस्ता तरीका बस से है। कोई सीधी बस नहीं है,आपको नैनीताल और अल्मोड़ा में बदलना होगा। बस का कुल किराया लगभग ₹1,000है।
कहाँ ठहरें: यहाँ रहने के लिए कई विकल्प हैं।कमरे का किराया ₹500 प्रति रात से कम से शुरू होकर ₹10,000प्रति रात तक जाता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹500 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन (लगभग)
कुल खर्च: - 1,000 - ₹ 2,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से दिसंबर के बीच

2. मुक्तेश्वर

अगर आपको एडवेंचर ट्रैवल पसंद हैं लेकिन सिर्फ ऋषिकेश में ही सिमट कर नहीं रह जाना चाहते तो रुख करें मुक्तेश्वर का। रॉक-क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग और ऐसे दूसरी रोमांच भरी यात्रा के लिए मुक्तेश्वर को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।
निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (380 कि.मी.)
Photo of मुक्तेश्वर, Uttarakhand, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: पहुँचने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन और फिर काठगोदाम से मुक्तेश्वर के लिए बस। ट्रेन और बस के हिसाब से कुल किराया to ₹700 से to ₹2,000 तक हो सकता है।
कहाँ ठहरें: यहाँ पर रहने के लिए आपको ₹500 प्रति व्यक्ति प्रति रात की कीमत पर कई होटल और हॉस्टल मिल जाएँगे।
खाना और दूसरे खर्च: ₹800- ₹1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹1,200 से ₹ ​​3,600 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से दिसंबर और मार्च से जुलाई के बीच

3. वाराणसी

दुनिया का सबसे पुराना शहर वाराणसी दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक भी है। यहाँ के अनोखे रहस्यों को सुलझाएँ, तेजस्वी आरती में शामिल हों और कुछ बेहद स्वादिष्ट पकवान का स्वाद लेकर अपने आप को वाराणसी के जादू में खो दें।
निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (800 कि.मी.)
Photo of वाराणसी, Uttar Pradesh, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: दिल्ली से वाराणसी पहुँचने का सबसे सस्ता तरीका ट्रेन है। टिकट की कीमतें एक-तरफ़ा यात्रा के लिए 420 से शुरू हो जाती हैं।
कहाँ ठहरें: वाराणसी बैकपैकर्स के बीच एक लोकप्रिय जगह है और इसलिए यहाँ कई हॉस्टल बने हुए हैं, जहाँ एक रात बिताने का खर्च मात्र ₹150 से शुरू हो जाता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹500- ₹700 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹200 से ₹ ​​1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च के बीच

4. अमृतसर

सिखों के पवित्र शहर, जिसे स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है, यहाँ अमृतसर में करने के लिए बहुत कुछ है। जलियाँवाला बाग और वाघा बॉर्डर जैसी ऐतिहासिक जगहें देखें और इस खूबसूरत शहर में दिल से बनाए लज़ीज़ खाने का स्वाद चखें।
निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (450 कि.मी.)
Photo of अमृतसर, Punjab, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: दिल्ली से अमृतसर के लिए बस लेना यहाँ पहुँचने का सबसे सस्ता साधन है। 8 घंटे की बस यात्रा के लिए टिकट पर लगभग ₹500 का खर्च आएगा। ट्रेनें भी सस्ती हैं और 6 घंटे की एक-तरफ़ा ट्रेन यात्रा का खर्च लगभग ₹600 है।
कहाँ ठहरें: अमृतसर में बजट में ठहरने के लिए कई विकल्प हैं, जहाँ यहाँ एक रात ठहरने का किराया ₹500 प्रति व्यक्ति से शुरू हो जाता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹500- ₹800 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल कीमत: ₹1,200 से ₹ ​​2,500 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से अप्रैल

5. जयपुर

आतिथ्य, भोजन, खरीदारी और रंगीन संसकृति के साथ राजस्थान की दिल और आत्मा का अनुभव करें। प्राचीन रंगीन स्मारकों और राजपुताना इतिहास के बारे में जानें और राजस्थान के रंग में रम जाएँ।
निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (270 कि.मी.)
Photo of जयपुर, Rajasthan, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: जयपुर जाने के लिए बस सबसे तेज और सबसे सस्ता ज़रिया है। 5 घंटे की बस यात्रा की लागत ₹300 से ₹800 के बीच होती है।
कहाँ ठहरें: जयपुर में हॉस्टल ₹500 प्रति रात से शुरू होते हैं।
खाना और दूसरे खर्च: ₹500- ₹1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹1,000- ₹3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

6. सरिस्का

राजस्थानी ठाठ-बाट और विविध वन्यजीवन को मिलाएँ और आपको दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर एक खूबसूरत शहर सरिस्का मिल जाता है, जो आपको दोनों दुनिया का सबसे अच्छा संगम पेश करता है। यहाँ पर कुछ दिनों आराम से गुज़ारें।
निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (270 कि.मी.)
Photo of सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, Alwar, Rajasthan, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: दिल्ली से सरिस्का के लिए कोई सीधी ट्रेन या बस नहीं है। तो आपको अलवर के लिए एक ट्रेन या बस लेनी होगी, जो सरिस्का से लगभग 37 कि.मी. दूर है। आप अलवर से सरिस्का के लिए आसानी से बस कर सकते हैं। कुल लागत लगभग ₹200 ट्रेन से और ₹300 बस से है।
कहाँ ठहरें: अलवर में रहने के ज़्यादातर विकल्प मौजूद हैं। प्रति रात का किराया ₹500 जितना कम होता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹600 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹1,100- ₹2,500 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

7. उदयपुर

झीलों और महलों का शहर, उदयपुर देखने लायक है। और एक बार सतही यात्रा के नीचे जाएँ तो आपको यहाँ कि रंगीन और समृद्ध संसकृति देखने को मिलती है।
निकटतम मेट्रो शहर: दिल्ली (650 कि.मी.)
Photo of उदयपुर, Rajasthan, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: दिल्ली से उदयपुर तक की 11 घंटे की एक-तरफा ट्रेन यात्रा लगभग ₹400 प्रति व्यक्ति से शुरू होती है, जबकि 13-घंटे की बस यात्रा लगभग ₹600 प्रति व्यक्ति से शुरू होती है।
कहाँ ठहरें: उदयपुर में ठहरने के लिए आपको यहाँ कई विकल्प मिल जाएँगे। यहाँ आप 800रुपए प्रति रात, प्रति व्यक्ति की कीमत पर होटल में तब्दील की गई हवेलियों में भी ठहर सकते हैं।
खाना और दूसरे खर्च: ₹500 से ₹ ​1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹800 से ₹ ​3,000 प्रति रात, प्रति व्यक्ति
घूमने का सबसे अच्छा समय:अक्टूबर से फरवरी

8. दमन और दिउ

शुरूआत में गुजरात वासियों के लिए सप्ताहांत बिताने की जगह के तौर पर मशहूर दमन और दिउ बेहद खूबसूरत जगह है। सुंदर समुद्र तट, दिलकश नज़ारे और सस्ती शराब- वो तीन चीजें जो आपके एक पर्फेक्ट वीकेंड के लिए चाहिए, सब यहाँ मिलेंगी।
निकटतम मेट्रो शहर: मुंबई (दमन से 180 कि.मी.)
Photo of दमन, Daman and Diu, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: दमन और दीउ तक जाने का सबसे तेज़ और सस्ता तरीका बस से है। बस का किराया दमन के लिए लगभग ₹200 और दीउ के लिए ₹500 से शुरू होता है।
कहाँ ठहरें: एक व्यक्ति के लिए रात का किराया ₹450 से शुरू होता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹250 से ₹ ​700 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹800 से ₹3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

9. हम्पी

इतिहास के शौकीनों के लिए हम्पी एक जन्नत है। ये जगह आपको इतिहास की किसी किताब में ला खड़ा करती है। प्राचीन राज्यों के खंडहरों से भरे इस जगह पर एक आकर्षण है जो बेजोड़ है।
निकटतम मेट्रो शहर: बैंगलोर (352 कि.मी.)
Photo of सिर्फ ₹5000 के बजट में, इन 15 जगहों पर बिता सकते हैं शानदार वीकेंड by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: प्रमुख परिवहन विकल्प बैंगलोर को होसपेट से जोड़ता है, जो हम्पी से 12 कि.मी. दूर एक शहर है। होसपेट से आप हम्पी के लिए बस या ऑटो कर सकते हैं। सबसे सस्ता तरीका है बैंगलोर से होसपेट तक एक ट्रेन और फिर एक बस। 7 घंटे की ट्रेन की सवारी का खर्च ₹250 से शुरू होता है जबकि 5 घंटे की बस की सवारी का किराया ₹580 से शुरू होता है।
कहाँ ठहरें: हॉस्टल ₹650 प्रति रात से शुरू होता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹400 से ₹​​1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹1,200 से ₹ ​3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

10. कन्याकुमारी

भारत का सबसे दक्षिणी छोर, कन्याकुमारी प्राचीन प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक उत्साह का सही मिश्रण है। अगर आप हिंद महासागर की खूबसूरती को निहारते हुए कुछ वक्त खुद के भीतर झांकने के लिए निकालना चाहते हैं तो यहाँ ज़रूर जाएँ।
निकटतम मेट्रो शहर: बैंगलोर (665 कि.मी.)
Photo of कन्याकुमारी, Tamil Nadu, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: बैंगलोर से कन्याकुमारी पहुँचने के लिए सबसे सस्ता रास्ता बस से है। 13 घंटे की बस यात्रा का किराया ₹749 से शुरू होता है। बैंगलोर से कन्याकुमारी तक सीधी ट्रेन भी चलती है और 19 घंटे की ट्रेन यात्रा का किराया ₹450 से शुरू होता है।
कहाँ ठहरें: प्रति रात, प्रति व्यक्ति ₹700 के हिसाब से होटल का किराया शुरू होता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹800 से ₹1200 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹1,500- ₹3,000
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

11. पॉन्डिचेरी

पाॉन्डिचेरी एक ऐसी जगह है जिसकी खूबसूरती को शायद शब्दों में बयां नहीं किया सकता। आकर्षक फ्रांसीसी वास्तुकला, अनोखे समुद्र तट, सस्ती शराब और सुकून भरी शामें, इस तरह से आप अपना एक सुंदर सप्ताहांत यहाँ बिता सकते हैं।
निकटतम मेट्रो शहर: चेन्नई (165 कि.मी.)
Photo of पॉन्डिचेरी, Puducherry, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: चेन्नई से पांडिचेरी जाने के लिए बस सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है। 3.5 घंटे की बस यात्रा की लागत लगभग ₹290 है।
कहाँ ठहरें: यहाँ सस्ते दामों पर कई हॉस्टल मौजूद हैं। प्रति रात, प्रति व्यक्ति का किराया ₹300 की कीमत से शुरू हो जाता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹500 से ₹1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹1,000 से ₹​​3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

12. कोडइकनाल

दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक, कोडाइकनाल अपने रोलिंग हिल्स, टैरेस फ़ार्म और एक आरामदायक सफर के साथ एक शानदार सप्ताहांत के लिए जाना जाता है। कुछ दिन की शांति और सुकून के लिए यहाँ आएँ।
निकटतम मेट्रो शहर: बैंगलोर (465 कि.मी.)
Photo of कोडैकानल, Tamil Nadu, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: कोडाइकनाल जाने के लिए सबसे अच्छा तरीका बस से है। बैंगलोर से एक बस यात्रा 8 से 10 घंटे के बीच की रहती है और किराया लगभग ₹750 से शुरू होता है।
कहाँ ठहरें: होटल का किराया ₹450 प्रति रात, प्रति व्यक्ति की न्यूनतम कीमत से शुरू हो जाता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹500 से ₹800 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹1,200 से ₹3,500 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय:अक्टूबर से मार्च

13. दार्जिलिंग

टॉय ट्रेन, चाय के बागान और हिमालय के व्यापक दृश्य - दार्जिलिंग तो जैसे सपनों का शहर है। इस छोटे -से पहाड़ी गाँव की हवाओं में ही रोमांस है जो आपके यहां कदम रखते ही आपको दीवाना बना देता है।
निकटतम मेट्रो शहर: कोलकाता (615 कि.मी.)
Photo of दार्जिलिंग, West Bengal, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: कोलकाता से दार्जिलिंग पहुँचने का सबसे सस्ता तरीका ट्रेन है। यह 11 घंटे की यात्रा है और एक तरफा यात्रा की कीमत ₹750 से शुरू होती हैं।
कहाँ ठहरें: दार्जिलिंग में हर तरह के यात्री के लिए कई विकल्प हैं। बजट होटल का किराया ₹450 प्रति रात, प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹500 से ₹1000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹900 से ₹​​3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से दिसंबर

14. भुवनेश्वर

स इतिहास और धर्म का सही मिश्रण, भुवनेश्वर, अपने सुंदर और विस्तृत मंदिरों के लिए जाना जाता है। इस देश की जड़ों को समझने और इसके खूबसूरत लोगों के इतिहास को समझने के लिए यहाँ कुछ दिन बिताएँ।
निकटतम मेट्रो शहर: कोलकाता (440 कि.मी.)
Photo of भुवनेश्वर, Odisha, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: कोलकाता से भुवनेश्वर के लिए सीधे बसें और ट्रेनें दोनों चलती हैं। हालांकि बसें सस्ती हैं, एक तरफ़ा यात्रा के लिए किराया ₹570 से शुरू होता है, जबकि एक-तरफ़ा यात्रा के लिए ट्रेनें लगभग ₹750 खर्चने होंगे।
कहाँ ठहरें: भुवनेश्वर एक लोकप्रिय तीर्थ शहर है और इसलिए कई सस्ती ठहरने के विकल्प हैं, जो ₹500 प्रति रात के किराए से शुरू होते हैं।
खाना और दूसरे खर्च: ₹300 से ₹ ​700 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹800 से ₹​​2,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

15. मंदारमणि

यह वह स्थान है जहाँ गंगा (ब्रह्मपुत्र) नदी बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। कई लोगों द्वारा एक पवित्र स्थान मानी जाने वाली ये जगह वास्तव में एक सुंदर प्राचीन स्थान है जो तुरंत रोजमर्रा की जिंदगी के तनाव को दूर कर सकता है।
निकटतम मेट्रो शहर: कोलकाता (170 कि.मी.)
Photo of मंदार्मानी, West Bengal, India by Bhawna Sati
कैसे पहुँचे: मंदारमणि जाने का सबसे सस्ता तरीका कोलकाता से बस लेना है। एक-तरफ़ा टिकट के लिए किराया ₹140 प्रति व्यक्ति से शुरू होता है।
कहाँ ठहरें: मंदारमणि में ठहरने के लिए कई होटल और रिसॉर्ट हैं। किराया ₹600 प्रति व्यक्ति, प्रति रात से शुरू होता है।
खाना और दूसरे खर्च: ₹ 300 से ₹​​1,000 प्रति व्यक्ति, प्रति दिन
कुल खर्च: ₹900 से ₹3,000 प्रति व्यक्ति, प्रति रात
घूमने का सबसे अच्छा समय: नवंबर से जनवरी